राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा की सार्थकता
" *भारत जोड़ो यात्रा " वास्तव में देश को जोड़ने का काम कर रही है..*
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, (जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक जानी है )इस यात्रा को शुरू से ही दक्षिण भारत में शानदार सफलता मिली है.आगे भी इस यात्रा को सभी जातियों और वर्गों का समर्थन मिल रहा है. इसके अलावा यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा जो विचार व्यक्त किए जा रहे हैं वो देश को जोड़ने वाले और देश के स्वर्णिम भविष्य की दस्तक देने वाले प्रतीत हो रहे हैं. पिछले दिनों राहुल गांधी ने दिल्ली पहुचने पर लाल किले से जो बात कही वो सभी जागरुक और देश से लगाव रखने वालों को प्रभावित कर रही है कि देश में भाई चारा और सद्भावना है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सरकार के इशारे पर बेमतलब में नफरत और अलगाव को बढ़ावा देने में लगी हुई है. जब कि देश को इस समय अर्थव्यवस्था मज़बूत करने और महंगाई पर अंकुश लगाने की ज़रूरत है.
यह बात बिल्कुल सही है कि हमारे देश में सहिष्णुता और भाईचारे का बोलबाला पहले से रहा है, राजनीतिक दलों ने लगातार असफल प्रयास किए हैं कि हम जातिभेद या धर्म को आधार बनाकर अलग अलग हो जाएँ और उसका राजनीतिक लाभ कुछ समय के लिए उठा लिया जाए, जिसमें कभी कभी वो सफल भी हो जाते हैं लेकिन हमारे देश की अधिकांश जनता धर्म के आधार पर बाँटने वालों को करारा झटका भी देती रही है जो एक गंभीर और योग्य लोकतांत्रिक देश की पहचान है.
*डॉ. जुल्फिकार*
*अलीगढ़*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें