आओ कुछ अच्छा काम करें
" अपना जीवन लक्ष्य कैसे बनाएं "
मेरे प्रिय पाठकों,
यह खूबसूरत जिंदगी हमें एक मौका देती है कुछ अच्छा करने का, और अच्छा करने के लिए सबसे पहली जरूरत होती है, एक अच्छे माहौल की और एक अच्छी सोच की । जैसे- जैसे हमारी सोच परिपक्व होती जाती है वैसे ही हम साथी तलाश करने लगते हैं और उसी के अनुरूप ही हम काम करने लगते हैं। यह भी बात ठीक है कि हर अच्छे काम में रूकावटें भी बड़ी आती हैं, लेकिन वही रुकावटें या मुश्किलें हमारी कसौटी होती हैं। हमें हमारा आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति परखने के अवसर प्रदान करती हैं।
इसलिए हमें एक अच्छा जीवन जीने के लिए अपने जीवन के कुछ लक्ष्य निर्धारित करने होते हैं । वह लक्ष्य हमें मिलते हैं, अच्छी किताबें या साहित्य पढ़ने से, अच्छी संगति में बैठने से और माता पिता के द्वारा जो हमें अच्छे संस्कार मिलते हैं,वो भी हमारा जीवन लक्ष्य निर्धारित करने में सहायक होते है । लेकिन कभी-कभी हमें से अपने घर परिवार से वो सब कुछ नहीं मिलता जो साहित्य से या आदर्श पुरुषों की जीवनियाँ पढ़ने से मिल जाता है। तो हमें अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने से पहले महापुरुषों की जीवनियाँ जरूर पढ़नी चाहिए और जिनको हम आदर्श मानते हैं या अच्छा मानते हैं उनकी संगत में बैठना चाहिए ।इसके साथ ही दुनिया के अनुभव भी हमें बहुत कुछ सिखा देते हैं । हमें सकारात्मक सोच के साथ, अच्छे साहित्य और प्रेरणा देने वाली पुस्तकों को पढ़ना चाहिए या ऐसे प्रेरक प्रसंग और महापुरुषों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से यूट्यूब या वेबसाइट पर भी देख सकते हैं इसके अलावा हमको अच्छी संगति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। तभी हम अपने जीवन का एक आदर्श लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं जो हमारे साथ हमारे परिवार और समाज के लिए सार्थक और सहायक सिद्ध होगा।
डॉ ज़ुल्फ़िकार गुन्नौरी
अलीगढ़, उ .प्र.
zulfiqarindia@gmail.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें