सफलता

इंसान अपनी जिंदगी में कुछ उद्देश्य, मकसद या लक्ष्य लेकर चलता है । उसके पीछे काम करती है ,उसकी इच्छा ,आकांक्षा और परिवेश का आकर्षण।  हमारा समाज वही पसंद करता है जो कम लोगों को प्राप्त होता है । जिसके लिए लोग मेहनत ज्यादा करते हैं और सफलता कम मिलती है। उदाहरण के लिए लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं ,जनप्रतिनिधि जैसे एमएलए ,एमपी ,एमएलसी, नगर निकायों के अध्यक्ष और सभासद । इसके साथ कुछ सरकारी पद और बड़े उद्योगों के मालिक या मैनेजर ।
इन सबके लिए बड़ी मेहनत ,लगन ,धन ,समय और ऊर्जा की आवश्यकता होती है । और सबसे बड़ी बात अनुशासन और ईमानदारी ।जिस व्यक्ति ने इन दो पहलुओं पर काम कर लिया ।अनुशासन ईमानदारी के साथ ,मेहनत का चौका लगा दिया । समझिए ऊपर बताई गई सभी बातें या स्थान ,पद प्राप्त करना बहुत सरल हो जाएगा जो कि एक मुश्किल काम है। क्योंकि व्यक्ति मेहनती भले ही हो जाए लेकिन अनुशासन और इमानदारी हर किसी के बस की बात नहीं । जिसने इन गुणों को सीख लिया ,समझिए सफलता उसके कदम चूमती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अद्भुत भारतीयता विश्व मे एक अलग पहचान रखती है। हम सभी को चाहिए कि इस सुंदरता और अखंडता को बनाए रखें बल्कि इसको और मजबूत करते रहें। डॉ ज़ुल्फ़िकार गुन्नौरी,अलीगढ़, उ प्र

आओ कुछ अच्छा काम करें

इस्लाम में रमज़ान